फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता और शक्ति के घुंघरू बांध दो, फिर चाल देख लो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोशल मीडिया पर जुमलेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश बुधवार को फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी के लिए चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है कि क्षेत्र के विकास के हेतु विधायक निधि पांच करोड़ करने के लिए हार्दिक बधाई और आभार।
आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री से एक और अनुरोध है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान और महा भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कुछ अंकुश लगाने के लिए अपने विधायकों के पैरों में कुछ सत्ता और शक्ति के घुंघरू बांध दो, फिर उनकी भी चाल देख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक श्याम प्रकाश ने अभी दो दिन पहले अमृत सरोवर को लेकर फेसबुक पर एक कमेंट किया था। जिसमें सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के फ्लॉप होने के आसार भी बता डाले थे। फ्लाप होने का कारण सिस्टम का गलत होना लिखा था।
इसके साथ ही जिम्मेदारों के संज्ञान लेने की बात भी लिखी है। विधायक श्याम प्रकाश पिछले कार्यकाल में भी सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें