फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड की नापजोख के बाद दुकान को तुड़वाया

विज्ञापन
भतोरा में चकरोड की नापजोख कराती डीएम श्रुति सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। भतोरा गांव में चकरोड पर कब्जा हटवाने के लिए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। न्यायालय ने नोटिस जारी कर जिला प्रशासन से जवाब मांगा। इस पर प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को डीएम खुद टीम लेकर पहुंचीं। पैमाइश कराकर चकरोड पर बनी दुकान को तुड़वाया गया।
विज्ञापन

गांव के महेश सिंह ने चकरोड पर कब्जा होने की कई बार तहसील दिवस में शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। करीब ढाई महीने पहले उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर दी। न्यायालय से नोटिस मिलने पर बुधवार सुबह ही डीएम श्रुति सिंह, एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार यदुवीर सिंह लेखपालों को लेकर मौके पर पहुंच गईं। पुलिस भी मौजूद रही। पैमाइश में रमेश चंद की दुकान चकरोड में निकली। प्रशासन ने दुकान को तुड़वा दिया।
एसडीम से की कब्जे की शिकायत
सैफई। मोहनपुरा गांव के लोगों ने बुधवार को एसडीम ज्योत्सना बंधु को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि एक महिला और उसके सहयोगी मुख्य सड़क पर मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की है। रामगोपाल जाटव, सचिन कुमार, पातीराम, रामशरण ,दिलीप कुमार,सर्विस कुमार, मनीष ने बताया कि पहले भी कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम ने मौके पर जाकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के जाने के बाद कब्जेदार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां देने लगे। एसडीएम ने बताया कि दोनों ही पक्षों से रास्ता को खाली रखने के लिए कहा गया था। (संवाद)
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का विरोध
इटावा। सरसईनावर, कछपुरा गांव के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सरसईनावर से ऊसराहार जाने वाली सड़क गांव से निकली है। पहले सड़क की चौड़ाई छह फीट थी। बाद में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने साढे़ छह मीटर कर दी, अब लोक निर्माण विभाग सात सड़क चौड़ी करने के लिए पैमाइश शुरू की है। ग्रामीण ने कहा कि सड़क किनारे मकानों में तोड़फोड़ की गई तो वह विरोध करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जय प्रकाश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अखिलेेेश कुमार, अनिकेत कुमार आदि शामिल रहे। (संवाद)
तालाब को कब्जा मुक्त कराया
बकेवर। तहसीलदार अशोक कुमार, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र यादव ने टीम के साथ तालाब की पैमाइश की। कब्जा हटवाकर ग्राम प्रधान से तालाब की मेड़बंदी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें