फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हत्यारोपी ने जेल में फंदा लगाकर खुदकुशी का किया प्रयास, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Sat, 20 Apr 2024 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जिला कारागार में हत्यारोपी ने जेल में फंदा लगाने की कोशिश की। जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद एक शख्स ने गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान साथी बंदियों और बंदी रक्षकों ने उसे देख लिया तो फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथोड़ा निवासी गुड्डू (42) हत्या के आरोप में 31 दिसंबर 2023 से जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उसने जेल की गैलरी के लोहे के गेट में गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे फौरन ही उतार लिया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें