फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर पहुंचा 'आशिक', लड़की ने मिलने से किया इनकार, युवक ने खुद को मारी गोली

Wed, 15 Feb 2023 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक प्रेमिका के घर जा पहुंचा। युवती ने मिलने से इनकार किया तो युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक युवक ने युवती के घर के भीतर घुसकर प्रेम का इजहार करना चाहा लेकिन युवती के तैयार ना होने पर युवक ने खुद को गोली मार ली। जानकारी होते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। लखनऊ में  युवक का इलाज चल रहा है। थाना मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी आशिक राजपूत (20) गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है। वैलेंटाइन-डे पर रात्रि में प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती ने युवक से मिलने से इनकार कर दिया। तभी युवक ने उसके घर के अंदर खुद को गोली मार ली। गोली लगने की सूचना मिलते ही युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर जिला अस्पताल भेजा।

Trending Videos
विज्ञापन

जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। लेकिन परिजन युवक को लखनऊ ले गए। थाना प्रभारी मुस्करा एसएसआई नंदकशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घायल का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें