फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों के पिता की आत्महत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी हटाए गए

Thu, 07 Mar 2024 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों की आत्महत्या के बाद पिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी संजय सिंह को हटा दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर थानाक्षेत्र के बरौली स्थित ईंट भट्ठे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों की आत्महत्या के बाद एक के पिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बेटे की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार की पत्नी व बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार कानपुर जनपद के घाटमपुर क्षेत्र के बरौली स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। बीते माह भट्ठे पर ठेकेदार रामस्वरूप उसके बेटे रज्जू व भांजा संजू ने दो नाबालिग चचेरी बहनों को शराब पिलाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए। आहत किशोरियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्ठे के निकट एक पेड़ पर एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

घटना के सात दिन बाद छह मार्च को मामले के वादी का गांव के बाहर एक पेड़ पर शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिसोलर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोपी ठेकेदार रामस्वरूप की पत्नी निर्मला व बेटी सुधा के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व धमकाने का आरोप लगाया। बताया कि बहनों के आत्महत्या करने वाली घटना के दिन से ठेकेदार की पत्नी वहां गांव में नहीं थी। पांच मार्च को वह अपनी बेटी के साथ उनके घर पहुंची। जहां उसने मामला वापस लेने का दबाव बनाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिससे उसके पिता भयभीत थे और बुधवार सुबह घर से चले गए। जिनकी तलाश में वह लोग भी निकले तो उनका शव पेड़ पर लटका मिला। सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, एसपी ने सिसोलर थाना प्रभारी को हटाया
मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। घटना के बाद ठेकेदार की पत्नी व बेटी परिवार को धमकातीं रही वहीं सिसोलर पुलिस चुप्पी साधे रही। मामले में एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने कड़ा एक्शन लेते हुए लापरवाह थाना प्रभारी सिसोलर संजय सिंह को हटा दिया है। उन्हें कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। उपनिरीक्षक मयंक चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन से शशि कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक थाना मुस्करा, सदर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सोनकर को कुरारा थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से नंदराम प्रजापति को प्रभारी निरीक्षक मझगवां, गायत्री सिंह को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, उपनिरीक्षक अजीत सिंह को थाना जलालपुर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी को थाना मौदहा, महिला थाना प्रभारी को परिवार परामर्श केंद्र राठ भेजा गया है। वहीं, 16 आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है। घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए हैं। एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अगर बच्चियां महिलाएं न्याय मांगती हैं तो उनके परिवार को बर्बाद कर देने का नियम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें