फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मां-बेटी की मौत, पति पर हत्या का आरोप, अब तक सामने आई ये बात

Mon, 23 Aug 2021 09:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा कोतवाली क्षेत्र के तनवारा गांव निवासी सोनू के पिता लखन प्रसाद त्रिवेदी ने अपने दामाद अंकित पर पुत्री व नातिन की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव में विवाहिता व उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जल्ला गांव में रविवार की रात में करीब 11 बजे अंकित उर्फ धर्मेंद्र की पत्नी सोनू (24) व 16 माह की पुत्री रश्मि का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रधान संतोष सिंह की सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार सिंह के साथ ही एसपी कमलेश दीक्षित घटनास्थल पर पहुंचे।

एसपी ने बताया रविवार को पति अंकित शराब पी रहा था। शाम को उसने अपनी मां के साथ मारपीट की। मकान के पीछे से कमरे में घुसकर पत्नी सोनू के साथ भी मारपीट की। मारपीट कर अंकित बाहर चला गया और सोनू ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी। कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बांदा कोतवाली क्षेत्र के तनवारा गांव निवासी सोनू के पिता लखन प्रसाद त्रिवेदी ने अपने दामाद अंकित पर पुत्री व नातिन की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को रामअवतार ने बताया कि उनका पुत्र अंकित तिवारी गाजियाबाद में एक फैक्टरी में लोडर चालक है। चार दिन पहले ही रक्षाबंधन मनाने गांव आया था। उसकी पत्नी सोनू भी 10 दिन पहले ही अपने मायके तनवारा बांदा से आई थी।
 
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में अंकित का पत्नी से झगड़ा हुआ था। अंकित ने मां सुनीता के साथ भी मारपीट की थी। घर पर वह बेटे के इंतजार में काफी देर तक दरवाजे पर बैठे रहे।

काफी समय तक कोई हलचल नहीं होने पर रात में करीब 11 बजे वे बहू के कमरे में गए तो देखा बहू व नातिन पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें