फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द की कैद से रिहाई: रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर से कैदी को मिली राहत, हैलट में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

Fri, 08 Apr 2022 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक मरीज की रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का ऑपरेशन किया। जांच के दौरान मरीज की हड्डी में 5.4 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर होने का पता चला था। ट्यूमर स्पाइनल कॉर्ड को दबा रहा था।
विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शुक्रवार को हैलट में एक कैदी की रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल बताया गया। इससे कैदी को दर्द से निजात मिली है। सात साल से जेल में बंद कैदी अभिषेक (40) को दो साल से पीठ में दर्द हो रहा था। जेल में डॉक्टरों को दिखाया, पर आराम मिलने के बजाय तकलीफ बढ़ने लगी।

विज्ञापन


 दो महीने से उसके पैरों की ताकत भी कम होती जा रही थी। जेल अस्पताल से उसे हैलट में ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। एमआरआई जांच कराने पर मरीज की हड्डी में 5.4 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर होने का पता चला। ट्यूमर स्पाइनल कॉर्ड को दबा रहा था, जिसकी वजह से उसके दोनों पैरों की ताकत कम हो गई थी। इस ऑपरेशन के लिए माइक्रोस्कोप सहित अन्य आधुनिक उपकरणों की जरूरत थी, जो हाल ही में पूरी हुई है, जिनसे मरीज का ऑपरेशन हुआ।

विज्ञापन

न्यूरो सर्जन डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान स्पाइनल कॉर्ड में सामान्य खून की सप्लाई को बचाना अत्यंत आवश्यक था, जो केवल माइक्रोस्कोपिक सर्जरी से ही संभव था। दो घंटे की जटिल सर्जरी के बाद ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. श्याम, डॉ. हिमांशु, डॉ. शुभम, बेहोशी की टीम में डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. अभिषेक, डॉ. दीपक, डॉ. गणेश, डॉ. सनिका शामिल थीं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने इस सफल ऑपरेशन के लिए न्यूरो सर्जरी और एनेस्थीसिया की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें