फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रचाई फिर कराया धर्मांतरण: पति व दोस्तों पर युवतियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Fri, 06 Aug 2021 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निकाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में युवती ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता ने शिकायती पत्र में पति व उसके दोस्तों पर अन्य युवतियों को जाल में फांसकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भरण-पोषण के लिए वह आवास विकास कालोनी के एक नर्सिंग होम में काम करने लगी। पीड़िता ने एसपी के दिए शिकायती पत्र में लिखा कि नर्सिंगहोम में एक युवक नाम बदलकर नौकरी करता था।
विज्ञापन

युवक ने उससे संबंध बना लिए और मंदिर में शादी रचा ली। दोनों साथ रहने लगे। इसी बीच युवक के दूसरे धर्म का होने का पता चला। पीड़िता ने बताया कि उसे अंधेरे में रखकर युवक ने शादी रचा ली। इस दौरान युवती ने विरोध जताया तो युवक उसे कायमगंज स्थित एक मजार पर लेकर गया।

कुछ उर्दू भाषा में लिखे कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए और बताया कि अब हमारा निकाह हो गया है। कुछ दिनों बाद युवती ने पुत्री को जन्म दिया। युवक, युवती व बेटी को लेकर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट टंकी के पास अपने माता-पिता के घर ले गया। यहां उसका जबरन धर्मांतरण करवा दिया गया।

इसके बाद पति व ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 24 जुलाई को इन लोगों ने मारपीट कर उसके 51 हजार रुपये छीन लिए। युवती ने आरोप लगाया कि पति व उसके दोस्त इसी तरह युवतियों को फंसा कर उनका धर्मांतरण करने का प्रयास करते हैं। एसपी ने मामले में शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें