फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर ने दी टेस्ट कैप तो अय्यर ने जीता दिल: 303वें टेस्ट खिलाड़ी बनने वाले श्रेयस कोच के भरोसे पर उतरे खरे

Thu, 25 Nov 2021 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मैच से एक दिन पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस को जमकर अभ्यास कराया था। उनके फुटवर्क पर खासा ध्यान दिया था। स्वीप शॉट के बजाय हल्के हाथ से खेलने की सलाह दी थी। मैच के दौरान इन टिप्स का अय्यर ने बखूबी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को दी टेस्ट कैप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर टी-20 और वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच शुरू होने से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें टेस्ट कैप दी तो अय्यर ने नाबाद 75 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 
विज्ञापन


श्रेयस भारतीय टीम के 303वें टेस्ट खिलाड़ी बने हैं। मैच से एक दिन पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस को जमकर अभ्यास कराया था। उनके फुटवर्क पर खासा ध्यान दिया था। स्वीप शॉट के बजाय हल्के हाथ से खेलने की सलाह दी थी। मैच के दौरान इन टिप्स का अय्यर ने बखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी पारी में दो गगनचुंबी छक्के भी लगाए। वहीं, न्यूूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने टेस्ट डेब्यू किया लेकिन वह असरदार गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने सात ओवर में 28 रन दिए पर विकेट न ले पाए।

शुरुआती दो सेशन में पिच ने दिया तेज गेंदबाजों का साथ 
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच हमेशा की तरह पहले और दूसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करती दिखी। सुबह ओस के कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग भी मिली। इसी के चलते इन दोनों सेशन में भारतीय टीम ने चार विकेट खोए। हालांकि पूरे दिन स्पिनर्स को कुछ खास मदद नहीं मिली। न्यूजीलैंड की टीम ने तीन स्पिनर्स उतारे थे मगर सफलता केवल तेज गेंदबाजों को मिली। न्यूजीलैंड ने सातवें ओवर से ही स्पिनर्स को लगा दिया था पर गेंद हल्की-फुल्की ही स्पिन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चौके-छक्के पर गूंजा भारत माता की जय
टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिकेट प्रेमी अच्छी संख्या में ग्रीनपार्क पहुंचे। भारत के टॉस जीतने के साथ ही स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी। स्टूडेंट गैलरी, सी बालकनी, बी बालकनी, वीआईपी पवेलियन में काफी दर्शक थे। मैच के पहले घंटे में मयंक अग्रवाल का विकेट गिरने पर दर्शक कुछ मायूस हो गए लेकिन शुभमन गिल ने अच्छी बैटिंग करके दर्शकों की मायूसी कम कर दी। हर चौके-छक्के पर तालियां और भारत माता की जय, वंदे मातरम नारे लगाकर दर्शकों ने बल्लेबाजों का उत्साह बढ़ाया। लगभग दस हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। 
 
पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी लगाए नारे
शहरियों में मैच को लेकर खासा उत्साह रहा। बच्चों और परिवारीजनों के साथ आए दर्शकों ने खूब सेल्फी भी खींची। इस दौरान विराट, रोहित, धोनी-धोनी के नारे लगाए। उत्साही दर्शकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें