फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला सोसाइटी चुनाव: अध्यक्ष पद के दावेदार पवन अग्रवाल का पर्चा निरस्त, तिलक राज शर्मा निर्विरोध बने अध्यक्ष

Sat, 28 Aug 2021 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर गौशाला सोसायटी के निर्वाचन के संबंध में नामांकन पत्र डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी जूही में मौजूद अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी तिलक राज शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर गोशाला सोसाइटी को लेकर होने वाले चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष (सभापति) पद के दूसरे दावेदार पवन अग्रवाल सहित 8 लोगों का नामांकन पत्र रजिस्ट्रार सोसायटी के यहां से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस तरह से तिलक राज शर्मा अब गोशाला सोसाइटी के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं। रजिस्ट्रार सोसाइटी की तरफ से शनिवार को जारी सूची में जिन अन्य लोगों का पर्चा निरस्त हुआ है। उसमें उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले राजेंद्र कुमार सर्राफ, अवधेश कुमार बाजपेई, मंत्री की दावेदारी करने वाले धर्मेंद्र सिंह के अलावा सदस्य के लिए नामांकन करने वाले महेंद्र कटारिया, ऋषि कुमार ओमर, अनिल बाजपेई और केदारनाथ माहेश्वरी शामिल है।

इस तरह से उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री के पदों पर अभी भी चुनाव होने की संभावना है। फिलहाल 5 सदस्यीय कमेटी की तरफ से आपस में सामंजस्य बनाकर नई कार्यकारिणी तय करने को लेकर फिर से बैठक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें