फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गैंगस्टर अंकित लाला का हुक्का बार फिर खुला, पुलिस ने दबिश देकर बंद कराया 

Wed, 27 Apr 2022 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में हाल ही में गैंगस्टर अंकित लाला का ड्रामा हुक्का बार पुलिस ने सील कराया था। लेकिन मंगलवार शाम हुक्का बार फिर खोला गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने दबिश देकर हुक्का बार बंद कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर अंकित लाला ने सील होने के बावजूद मंगलवार शाम को हुक्का बार खोला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी अफसरों को हुई। पुलिस ने दोबारा दबिश दी और उसको बंद करवा दिया। हालांकि इसमें स्थानीय चौकी पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई होने के बावजूद गैंगस्टर के गुर्गों ने हुक्का बार खोला। अब स्थानीय पुलिस भी जांच की जद में आ गई है। 

विज्ञापन

दरअसल अंकित लाल के साथ क्राइम ब्रांच के दरोगा मोहम्मद आसिफ की फोटो अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। जिसके बाद आसिफ निलंबित किया गया था। वहीं, पुलिस ने अंकित के हुक्का बार में दबिश देकर उसको बंद करवा दिया था। अंकित समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे पाया गया कि हुक्का बार खुला है। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को हुई, उन्होंने तत्काल डीसीपी को निर्देशित किया। जिसके बाद कोहना पुलिस ने उसको बंद करवाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि चौकी पुलिस ने गुमराह करते हुए बताया कि हुक्का बार खुला ही नहीं था, जबकि उसके खुलने के पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं तलाश पा रही पुलिस
जब पुलिस ने हुक्का बार में तीन दिन पहले दबिश दी थी, तब अंकित लाला फरार हो गया था। पुलिस उसको अब तक नहीं पकड़ सकी है। सूत्रों ने बताया कि अंकित शहर में ही है और वह फोन पर परिचितों से बातचीत भी कर रहा है। वह बचने की जुगत में जुटा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गैंगस्टर पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें