ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखें
वहीं, घाटों के किनारे जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि हाल ही में जिलाधिकारी विशाख जी ने बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित गांव में रहने वाले ग्रामीणों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों के सक्रिय होने के साथ राहत सामग्री जुटा ली जाए। जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर लें।