फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Barrage Road Accident: बाइक सवारों को रौंदने वाली कार अब तक नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी मदद

Mon, 01 Aug 2022 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

गंगा बैराज पर शनिवार रात बेकाबू कार ने दो बाइकों में टक्कर मारकर युवकों को रौंद दिया था। हादसे में ग्वालटोली निवासी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हैलट में उनका इलाज जारी है। एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। मामले में में पुलिस अब कार व उसके चालक का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गंगा बैराज के पास शनिवार रात बाइक सवारों को रौंदने के मामले में में पुलिस अब कार व उसके चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार नंबर पता करने का प्रयास कर रही है। उधर मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गंगा बैराज पर शनिवार रात बेकाबू कार ने दो बाइकों में टक्कर मारकर युवकों को रौंद दिया था। हादसे में ग्वालटोली निवासी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हैलट में उनका इलाज जारी है। एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। 

रविवार तड़के मृतक की पहचान बाइक नंबर के आधार पर उन्नाव अचलगंज के बहरा गांव निवासी कमला प्रसाद(32) के रूप में हुई। कोहना इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने बताया कि वह डंपरों में बालू भरने का काम करते थे। शनिवार शाम काम पर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार जांच पड़ताल में टक्कर मारने वाली कार वैगनआर होने का पता चला है। उसका नंबर पता करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें