फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की स्वॉट टीम ने रूरा व शिवली पुलिस की मदद से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई हैं। गिरोह के लोग वाहन चोरी के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बेचते थे। पुलिस आसपास के जनपदों में इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

माती पुलिस लाइन में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि वाहन चोर गिरोह जिले में सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम को लगाया गया। स्वॉट टीम को जानकारी मिली कि बुधवार शाम को गिरोह के लोग रूरा व शिवली बार्डर पर मौजूद है। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी ने तत्काल शिवली व रूरा पुलिस को देवीपुर गांव के पास बुलाया।
वहां पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना मुरीदपुर अकबरपुर के लोकेंद्र यादव, उसके साथी हसनापुर रूरा के रामलखन, कांशीराम निवादा चौबेपुर कानपुर के अखिल यादव उर्फ शनि, कुरियन निवादा रसूलाबाद के गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। स्वॉट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम ने बताया कि इनकी निशानदेही से शिवली के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं जाली नंबर प्लेट, वाहनों के फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। गिरोह के सदस्यों ने कानपुर नगर, उन्नाव, औरैया व कन्नौज में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी है। एएसपी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
गिरोह के सरगना पर दर्ज हैं वाहन चोरी की रिपोर्ट
मुरीदपुर निवासी लोकेंद्र यादव पर वर्ष 2016 में अकबरपुर कोतवाली में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस लोकेंद्र के साथ उसके गिरोह के साथियों के का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है। गिरोह के लोग प्रमुख रुप से कानपुर नगर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस कानपुर नगर से इनका इतिहास जुटा रही है। इसके बाद इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें