फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अपहरण के बाद दस साल के बच्चे की हत्या, कुकर्म भी किया, चार गिरफ्तार, अब तक शव बरामद नहीं कर सकी पुलिस

Wed, 31 Aug 2022 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
छावनी के मैकू पुरवा में बच्चे की मौत के बाद तैनात पीएसी बल और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कैंट से एक दस साल के बच्चे को अगवा कर अपहर्ताओं ने गंगा में डुबोकर मार दिया। हत्या करने के बाद उसके पिता से छह लाख की फिरौती मांगी। तब पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और महज आठ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पांच-छह घंटे तक शव की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली है।

विज्ञापन


कैंट निवासी दस वर्षीय बच्चे के पिता पल्लेदार हैं। सोमवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक तलाशा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को छह लाख रुपये की फिरौती की कॉल गई। वह सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस की मदद से नंबर की डिटेल निकाली।

जहां से बच्चा गायब हुआ था वहां के फुटेज आदि निकाले। इन सभी की मदद से मंगलवार रात को पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। सभी ने वारदात कबूली। जानकारी के मुताबिक अपहरण करने के एक घंटे बाद ही बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके बाद फिरौती मांगी। अभी तक शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


बच्चे से कुकर्म भी किया
पुलिस ने इलाकाई निवासी बल्लू, अमित, समीर और अमीन को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने मासूम के साथ पहले कुकर्म किया। उसके बाद हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें