फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने बहू पर दर्ज कराया डकैती का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/उन्नाव। उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बहू और उसके परिवार के आठ लोगाें पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सरांय सूबेदार में रहने वाली मायादेवी पत्नी शिवशंकर ने बताया कि बेटे दीपांशु का विवाह 25 फरवरी 2019 को लखनऊ के आशियाना निवासी देवी प्रसाद की पुत्री रीना के साथ किया था। शादी के बाद उसने बहू को अपने पास से 4.50 लाख के जेवर व 10 लाख की सामग्री खरीद कर दिए थे। शादी के बाद से ही बहू का व्यवहार बेटे के प्रति अच्छा नहीं था। शादी के छह माह बाद बेटा कुवैत चला गया। कुछ दिन बाद रीना अपने मायके चली गई। आरोप है कि 15 अप्रैल 2020 को रीना अपने पिता देवीप्रसाद, मां सावित्री, भाई आशीष, कुंदन, रितिक व तीन अज्ञात लोगों के साथ ससुराल पहुंची। हाथापाई कर जेवर समेत 50 लाख के सामान की डकैती डालकर चली गई। 28 फरवरी 2021 को बहू फिर से अपने परिवारीजनों के साथ ससुराल पहुंची और दो लाख का जेवर जबरन लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें