फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में मच्छर जनित बीमारियों और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए बुधवार को सीएचसी अकबरपुर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। सीएमओ व एडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने कहा अभियान एक से 31 जुलाई तक पूरे जनपद में सक्रिय रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें अपने व्यवहार में सुधार लाकर संचारी रोगों (डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार) को पूरी तरह हराना है। इससे बचाव के लिए पूरी आस्तीन की कमीज और फुल पैंट पहनने, केवल स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने तथा कुपोषित बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने पर पर जोर दिया। कहा लोग अपने घरों के गमलों, क्यारियों, पुराने टायरों और कबाड़ में पानी जमा न होने दें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से नगरीय और ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएंगी। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी और बीमार लोगों को चिह्नित कर उन्हें इलाज मुहैया कराने में मदद करेंगी। यहां एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान व चिकित्सक, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

.......................
बच्चों को दिलाई संचारी रोगों से की शपथ

संदलपुर। संविलयन विद्यालय अंतापुर में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को संचारी रोगों के खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक मनोज कटियार ने छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई की शपथ दिलाते हुए कहा कि घर और आसपास जलभराव न होने दें। भोजन करने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। कहा यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित हो तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें