कानपुर में गुजैनी हाईवे पर शनिवार दोपहर पीवीसी तार के बंडल लादे ट्रेलर का टायर फटने के बाद रिम की रगड़ से निकली चिंगारी से ट्रेलर में भीषण आग लग गई। दोनों तरफ से वाहनों का संचालन बंद होने से हाईवे पर करीब 15 किमी तक जाम लग गया। दमकल की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
हरियाणा के सिरसा निवासी चालक ओम प्रकाश वहीं के रहने वाले परिचालक राजेंद्र के साथ गुरुवार को ट्रेलर पर गुरुवार को हरियाणा से पीवीसी तार लादकर वाराणसी के लिए निकला था। शनिवार दोपहर हाईवे पर गुजैनी के पास पहुंचे। तभी अचानक ट्रेलर का टायर फट गया। जबतक कुछ समझ पाते कि कुछ वाहन सवारों ने ट्रेलर के डीजल टैंकर में आग लगने की जानकारी दी।