फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कंपनी मालिक ने लखनऊ में महिला को मारा, गोमती नदी में फेंका था शव, बोला- मुझसे मांग रही थी रुपये

Sun, 25 Feb 2024 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कंपनी मालिक ने विवाहिता की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक दिया था। लखनऊ कमिश्नरेट के उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने पूरे मामले की जांच गाजीपुर के एसीपी विकास जायसवाल को सौंप दी थी।
विज्ञापन
गोमती नदी से शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई निवासी विवाहिता की लखनऊ में हत्या कर शव हरदोई और सीतापुर जनपद की सीमा पर बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर लखनऊ कमिश्नरेट के गाजीपुर एसीपी के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने शव बरामद कर लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नीरज सिंह की पत्नी गीता सिंह (35) लखनऊ की राइट कांसेप्ट कंपनी में काम करती थीं। यह कंपनी विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सत्यापन करने का काम करती है। उक्त कंपनी का मालिक हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के खगेश्वरपुरवा निवासी अभिनव वर्मा है।

बीती 21 फरवरी को गीता लखनऊ गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। पति नीरज सिंह ने काफी तलाशने के बाद 23 फरवरी को गाजीपुर थाने में गीता के लापता होने का मामला दर्ज कराया। लखनऊ कमिश्नरेट के उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने पूरे मामले की जांच गाजीपुर के एसीपी विकास जायसवाल को सौंप दी।

रुपयों को लेकर हुआ विवाद, गला दबाकर कर दी हत्या
साथ में एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस के जरिए मिले अहम सबूतों के आधार पर पुलिस ने अभिनव वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी दौरान उसने बताया कि 21 फरवरी को गीता ने उससे रुपये मांगे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया था। उसने गला दबाकर गीता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कर रही है कार्रवाई
अपने साथियों अर्जुन, शिवम और कमल किशोर के साथ मिलकर शव को हरदोई-सीतापुर जनपद की सीमा पर बरगदिया पुल से गोमती नदी में फेंक दिया। एसीपी विकास जायसवाल के नेतृत्व में आई टीम ने आरोपी की निशानदेही पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में शव बरामद कर लिया। बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव बरामद किया गया है। कार्रवाई लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें