फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 24 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा की एफआईआर

Tue, 09 Feb 2021 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अक्षय लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक परिसर में होर्डिंग हटाने के विवाद में असलहे लहराने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख पक्ष के खिलाफ सोमवार देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस लाइसेंसी शस्त्रों के दुरुपयोग की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजेगी। हसवा ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख अक्षय लोधी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उनका आरोप है कि वह सरकारी आवास परिसर में सोमवार को थे।

इस दौरान अचानक इमादपुर के रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रसेन यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, बलबीर यादव, दलबीर यादव समेत दो दर्जन लोग लाइसेंसी और अवैध असलहों से लैस होकर घुस आए। सरकारी कार्ययोजनाओं के कागजात फाड़ दिए। कर्मचारियों को जान से मारने की धमक दी।
विज्ञापन


उन पर भी राइफल तानकर धमकी दी। उन्होंने दूसरे कमरे में घुसकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने इंद्रसेन यादव पक्ष के खिलाफ बलवा, धमकी, सरकारी कार्य में बधा, तोड़फोड़, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दी जाएगी। उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी। शस्त्र निरस्तीकरण की जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें