फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल घायल बदमाश को लेकर पहुंची पुलिस । - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाश सोमवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को गोली दाहिने पैर पर लगी है। शातिर बावरिया गिरोह का सदस्य है। सात साल से मिल मालिक दंपत्ति की हत्या और डकैती के मामले में फरार चल रहा था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसपी ने जांच की है। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी बच्चीलाल का पुत्र बबलू उर्फ राजू नट बाइक से एक साथी के साथ तेंदुली गांव की ओर जा रहा था। बिंदकी कोतवाल सत्येंद्र सिंह और एसएसआई आशुतोष सिंह मार्ग पर संदिग्ध वाहनों चेकिंग लगाए थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बबलू को रोकने का प्रयास किया। तभी बबलू ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ में एक गोली बबलू के दाहिने पैर में लगी। गोली लगने से बबलू घायल हो गया। पुलिस ने बबलू को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में कांबिंग की। उसका कोई सुराग नहीं लगा।
बिंदकी के फरीदपुर गांव में मिल मालिक भूपेंद्र उमराव के घर में एक अगस्त 2013 में बावरिया गिरोह के सदस्यों ने डकैती डाली थी। भूपेंद्र के पिता गंगा प्रसाद और मां सोमवती की धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमले की चोट से मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में बबलू वारदात का मास्टरमाइंड निकला था। बबलू ने घटना से पहले मिल में भूसी लेने के बहाने से रेकी करने पहुंचा था। वारदात की रात खुद ही घर में कूदा था। बाकी सदस्यों को दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंचाया था। एसपी सतपाल आंतिल मौके की जांच की। एसपी ने बताया कि एक माह पहले बबलू को पकड़ने का टास्क भी बिंदकी पुलिस को दिया गया था। बबलू पर 25 हजार का ईनाम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें