फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में होर्डिंग हटाने को लेकर भाजपा नेताओं में फोन पर नोकझोंक, कहासुनी का ऑडियो वायरल

Wed, 15 Sep 2021 11:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन से भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा विधानसभा क्षेत्रवार हो रहे प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलनों में टिकट के दावेदारों के बीच खींचतान भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन से पहले ही पार्टी के दो नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत वायरल होने से इसकी काफी चर्चा है।
विज्ञापन


दरअसल सीसामऊ के प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन की तैयारी को लेकर सभी नेता होर्डिंग के जरिए अपने को होड़ में आगे दिखाने की कोशिश में थे। पता चला है कि पूर्व प्रत्याशी और कार्यक्रम के संयोजक सुरेश अवस्थी और उनके समर्थकों की तरफ से होर्डिंग लगाई थी। 

आरोप है कि उस होर्डिंग को युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी प्रमोद विश्वकर्मा और उनके समर्थकों ने हटा कर अपनी होर्डिंग लगा ली। इस बात को लेकर दोनों से कहा सुनी हो गई। बाद में दोनों नेताओं ने कहा जो भी बात हुई वह आपस की है। दोनों के बीच किस तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।
विज्ञापन


अपराध पर अंकुश लगाने को कानून का चाबुक चला रही सरकार
महानगर की हारी हुई सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर भाजपा लगातार अपने मंत्रियों और प्रमुख नेताओं को क्षेत्र में भेज रही है। बुधवार को सीसामऊ क्षेत्र के रामबाग में आयोजित किए गए प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के कानून और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में खुले आम घूमने वाले अपराधियों पर योगी सरकार ने नकेल डाल दी है। 

आगे भी किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन सपा- बसपा से पूरी तरह अलग है। बाकी पार्टियां प्रबुद्घ सम्मेलन के नाम पर सिर्फ ढोंग कर रही हैं। भाजपा के सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक व पढ़े-लिखे लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। 

कार्यक्रम का संयोजन सुरेश अवस्थी ने किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, धीरज साहू, मुनेंद्र राजपूत, प्रमोद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें