पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर एक में मसाला कंपनी की फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया। वहीं, हादसे में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्वरूप नगर निवासी प्रवीण कुरेल की एसएनके गुटखा फैक्ट्री में तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी प्रबंधन के द्वारा पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पनकी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में एक कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसकी मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि मृतक ग्राम बनपुरवा, थाना साढ़ निवासी शीलू (25) पुत्र साहब लाल है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।