लेखपाल ने अपने परिचित की दुकान में बुलाया
इस बीच राजेश ने पुलिस ऑफिस में स्थित एंटी करप्शन विंग में लेखपाल की शिकायत की। इस पर एंटी करप्शन की टीम ने तहसील के बाहर जाल बिछाया और पीड़ित को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल की बुलाई गई जगह पर भेजा। लेखपाल अंजलि यादव ने राजेश को अपने परिचित फोटोकॉपी दुकानदार घाटमपुर उत्तरी निवासी शिवराज सिंह की दुकान पर तहसील के सामने बुलाया।
दोनों को हनुमंत विहार थाने ले आई पुलिस
दुकान में लेखपाल ने दुकानदार से रुपये पकड़ने को कहा। रुपये लेते ही एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल व दुकानदार को भी पकड़ लिया। चूंकि घाटमपुर तहसील में अंजलि काम करती थी और बिधनू थानाक्षेत्र में उसका घर है। इसलिए कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों को हनुमंत विहार थाने ले आई। एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल व उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।