फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बकरियों ने चरे गेंदा फूल तो थाने में करा दी पेशी... 25 हजार के नुकसान की बात कह किसान ने मांगा इंसाफ

Wed, 04 Oct 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के भीतरगांव इलाके के गौरीककरा गांव से अनोखा मामला सामने आया है। यहां बकरियों ने किसान के गेंदा फूल चर लिए तो वह बकरियों को ऑटो में भरकर थाने में पेशी करा दी। किसान ने 25 हजार के नुकसान की बात कहकर साढ़ थाने में इंसाफ मांगा। पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। बाद में मालिकों को बुलाकर बकरियों को दोबारा न छोड़ने की हिदायत दी गई।
 
विज्ञापन
बकरियों की थाने में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव ब्लॉक के गौरीककरा गांव की एक अजीबोगरीब घटना मंगलवार देर शाम पुलिस के सामने पहुंची। खेतों में खड़ी गेंदा फूल की फसल को खा रहीं कुछ बकरियों को एक किसान ऑटो में भरकर थाने पहुंच गया। करीब 25 हजार रुपये के नुकसान की बात कहकर किसान ने इंसाफ दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


इससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई कि करें क्या? हालांकि बाद में बकरियों के मालिक को थाने बुलाकर हिदायत दी गई कि आगे से बकरियों को खुला नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद बकरियां उनके सुपुर्द कर दी गईं।

गौरीककरा में बड़ी संख्या में किसान फूलों की खेती करते हैं। यहीं रहने वाले किसान शैलेंद्र निषाद उर्फ छोटू ने बताया कि गांव के किनारे खेत में गेंदा की फसल बोई है। इस समय फूल भी निकलने लगे हैं। गांव के कुछ लोग अपनी बकरियों को दिन में छोड़ देते हैं, दिनभर फूल खाने के बाद बकरियां शाम ढलते ही घर पहुंच जाती हैं। 
विज्ञापन


कई बार बकरी मालिकों से शिकायत की, लेकिन वे नजरअंदाज कर झगड़ा करने लगते हैं। बताया कि बीते दस दिन से बकरियों का एक झुंड लगातार फूलों को बर्बाद कर रहा है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है।

मंगलवार देर शाम भी खेत में बकरियों का एक झुंड फूलों को नष्ट कर रहा था। तभी ऑटो को रोककर बकरियों को घेरकर चार किमी दूर रिपोर्ट लिखाने साढ़ थाने पहुंचे हैं। बकरियों को थाने में घुसते देख साढ़ पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन

एसएसआई प्रमोद कुमार ने पीड़ित किसान को बुलाकर पूरी बात पूंछी। फिर बकरी मालिकों को बुलाने के लिए सिपाहियों को गांव भेजा। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर बकरियां उनके सुपुर्द कर दीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें