फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, किसी से कुछ न बताने की धमकी भी दी, गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले के अतर्रा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा में पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच दिन पूर्व उसके पति ने लगातार दो रातों को बेटी को बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बेटी के साथ मारपीट करते हुए किसी से कुछ भी न बताने की धमकी भी दी। दो दिन बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिस पर पीड़िता मां की तहरीर पर 25 मार्च को बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिसंडा थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्लाने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें