फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक के घुसा ट्रक खलासी की मौत,चालक घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा छतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। मौरंद लदे खड़े ट्रक के पीछे शनिवार सुबह दूसरा ट्रक जा टकराया। हादसे में टकराने वाले ट्रक के खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के नींद में होने के कारण हादसा होना माना है।
विज्ञापन

हादसा लखनऊ मार्ग पर हुसैनगंज के सरैला गांव के पास हुआ। रोड किनारे एक मौरंग से भरा ट्रक किनारे खड़ा था। शनिवार सुबह मौरंग लादकर सुल्तानपुर जा रहा ट्रक पीछे से खड़े ट्रक में घुस गया।
हादसा देेखकर आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को हटाया गया। तब जाकर ट्रक में फंसे खलासी राजू (32) निवासी तिड़िया बिसरौली थाना गोसाईंगंज जिला सुल्तानपुर का शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक नजरुल निवासी लहिया दुर्गापुर थाना शम्भूपुर सुल्तानपुर को घायल देखकर पुलिस ने इलाज के लिए उसे सीएचसी लालगंज जिला रायबरेली भेजा।
इसके बाद खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा चालक नजरुल को नींद में होने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें