फतेहपुर जिले में जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा की रविवार को टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास हुआ। कानपुर नगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सूखापुर निवासी विनोद कुमार (35) हलवाई था।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में एक बरात में खाना बनाने शनिवार को आया था। बरात के बाद रात को वह अपनी मौसी के घर चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में आकर रुका था। जहां से रविवार सुबह हिसाब लेने बरातस्थल जा रहा था। मदरी के पास अमौली मार्ग पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर विनोद को मृत देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता छोटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।