फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। सट्टी क्षेत्र के पचलख गांव में सोमवार की सुबह घर में सो रहे किसान पर दीवार गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने आपदा राहत की संस्तुति की है।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव निवासी अनुपम ने बताया कि उसके पिता रामसेवक (45) सोमवार सुबह घर में सो रहे थे। रात में बारिश होने के कारण कच्ची दीवार में सीलन आ गई थी। जो अचानक उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से पिता को बाहर निकाला।
घायल हालत में पुखरायां सीएचसी ले गए, जहां डॉ. आरती ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। रामसेवक की मौत से पत्नी मंजू देवी, पुत्री लक्ष्मी, बेटे अनुपम व संजय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एसडीएम दीपाली भार्गव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। आपदा राहत के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक विनोद कटियार ने मृतक के परिजनों को राशन दिया। सपा के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने भी परिजनों से मिलकर सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें