फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व डीआईओएस के समझाने पर भी शिक्षक ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज

विज्ञापन
प्रशिक्षण स्थल से शिक्षक को लेकर जाते डीआईओएस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से बचाव के जिम्मेदार ही वैक्सीन लगवाने से मुंह मोड़ रहे हैं। गुरुवार को चुनाव प्रशिक्षण के दौरान संस्कृत विद्यालय के संविदा शिक्षक ने बूस्टर डोज लगवाने से मना कर दिया। डिप्टी सीएमओ से लेकर डीआईओएस तक मान-मनौव्वल करते रहे लेकिन शिक्षक जिद पर अड़े रहे। इस पर शिक्षक को एक दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनारी के व्याकरण शिक्षक प्रशांत मिश्रा की चुनाव में पीठासीन अधिकारी के तौर पर ड्यूटी लगी है। गुरुवार को वह प्रशिक्षण के लिए अकबरपुर डिग्री कॉलेज पहुंचे तो उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने इंकार कर दिया।
जानकारी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान ने शिक्षक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पूर्व में भी वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही। सूचना पर डीआईओएस पहुंचे तो शिक्षक ने उन्हें भी वैक्सीन न लगवाने का जवाब देकर लिखित पत्र सौंप दिया। इस पर डीआईओएस शिक्षक को कार में बैठाकर अपने कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय के संविदा शिक्षक ने चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर बूस्टर डोज लगवाने से मना कर दिया है। उन्हें एक दिन की मोहलत दी गई है। वैक्सीन न लगवाने पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। - अरविंद कुमार द्विवेदी (डीआईओएस)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें