फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शादी के 20 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, अपनी पसंद की लड़की से किया था विवाह

Wed, 01 Jun 2022 02:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने 20 दिन पहले ही अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कलां गांव में मंगलवार रात युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने 20 दिन पहले ही अपनी पसंद की लड़की की शादी की थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के उदयपुर कलां गांव निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह यादव पुत्र शिवराम सिंह यादव ने पत्नी के साथ विवाद होने पर घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो पिता शिवराम सिंह यादव ने थाना ऊसराहार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

पिता शिवराम सिंह यादव ने बताया कि बीस दिन पहले 12 मई को बेटे ने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद खाना खाकर रात को अपने कमरे में सोने चला गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि पिता ने सुबह सूचना दी कि उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें