फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कौन सबक सिखाता है: पति को रस्सी से बांधकर घर में घसीटा, फिर खंभे में बांधकर बरसाईं लाठियां, सफाई में कही ये बात

Tue, 31 May 2022 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में पति को रस्सी के बांधकर घर में घसीटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पत्नी ने पति को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
रस्सी से बांधकर पति को घर में घसीटती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। शराबी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने उसे रस्सी से बांधकर घर में घसीटा। उसके बाद खंभे से बांधकर उसे लाठियों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर संबंधित थाने की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वायरल वीडियो इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव का बताया जा रहा है। पति राधेश्याम को पीटने वााली महिला का नाम रेनू बताया जा रहा है। बताते हैं कि राधेश्याम शराब का लती है। वह दिनभर शराब पीकर गांव के अपने शराबी दोस्तों को घर में बैठाता है। नशे में उसके दोस्त कभी उसकी पत्नी तो कभी बच्चों से छींटाकसी करते हैं।

कुछ दिन पहले शराब पीने के चक्कर में राधेश्याम ने गांव के ही अपने मकान के एक हिस्से को कुछ कीमत में ही बेच दिया और उसके रुपये भी नशेबाजी में उड़ा दिए। इससे गुस्साई पत्नी रेनू ने कुछ दिन पहले अपने पति से इसे लेकर विरोध जताया तो उसने गाली-गलौज और मारापीट शुरू कर दी। बचाने आए बच्चों को भी उसने पीट दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्सा कर रेनू ने पति को रस्सी से बांधकर घसीटा और घर के ही खंभे में बांधकर उसे जमकर डंडों से पीटा। महिला की मानें तो कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस घरेलू मसला समझकर नहीं आई। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि कोई शिकायत नहीं की गई थी। वीडियो का संज्ञान लेकर रविवार देर रात मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें