फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: चंबल नदी में मगरमच्छ ने किशोरी पर किया हमला, मौत, नदी किनारे जानवरों को पानी पिलाने गई थी लड़की

Thu, 28 Apr 2022 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

चंबल नदी में किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। किशोरी ने मगरमच्छ से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। ग्रामीणों ने भी किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। 
विज्ञापन
चंबल नदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर में चंबल नदी में जानवरों को पानी पिलाने गई किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से चार घंटे बाद किशोरी का क्षत-विक्षत शव नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


भरेह थानाक्षेत्र के ख्याली पुरा गांव निवासी विक्रम सिंह मल्लाह की बेटी मुस्कान (14) बुधवार दोपहर रोज की तरह अन्य बच्चों के साथ जानवरों को चंबल नदी में पानी पिलाने के लिए गई थी। पानी पिलाने के दौरान नदी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और गहरे पानी में खींच ले गया।

मुस्कान की चीख सुनकर पास में जानवरों को पानी पिला रहे ग्रामीणों व बच्चों ने शोर मचाया। इससे तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव से नदी में मुस्कान की तलाश शुरू कराई। लगभग चार घंटे बाद शाम चार बजे मछुआरे मुस्कान के शव को नदी से ढूंढ सके।
विज्ञापन


पुलिस ने सेंक्चुअरी विभाग को घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी ने मगरमच्छ से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। ग्रामीणों ने भी किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें