फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दूल्हे के भाई की मौत, मचा कोहराम

Mon, 04 Mar 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सड़क हादसा हुआ। जालौन से भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के बड़े भाई की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन


जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के बरी का पुरा निवासी कप्तान सिंह (26) पुत्र अभय सिंह अपने ताऊ के बेटे करुणाकर पुत्र संतोष के साथ बाइक से भाई बादाम सिंह की बरात में जरौली गांव के बढ़पुरा जा रहा था। रात करीब एक बजे चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव फूटा ताल के पास सामने से डंपर की लाइट पड़ने से बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादासे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया। करुणाकर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन घायल को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


दूल्हे की भाई की मौत की खबर दुल्हन के गांव में पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की रस्में जल्दी-जल्दी निपटाकर दुल्हन को विदा कराया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें