एक घंटे बाधित रहा यातायात
ट्रक में भरा कोयला हाईवे पर फैल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर आगे सरक गया। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लगने लगा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हटवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। करीब एक घंटे बाद हाईवे का यातायात सामान्य हुआ।
पुलिस ने ट्रक को जसवंतनगर में पकड़ा
पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। वहीं, हल्का इंचार्ज इंस्पेक्टर विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को जसवंतनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना इकदिल की पुलिस टीम चालक और ट्रक को लेने गई थी।
ट्रक चालक की जल्दबाजी पड़ गई भारी
आगरा-कानपुर हाईवे पर भर्राटा भरते वाहनों जिंदगी निकल रहे हैं। मंगलवार शाम को भी ट्रक चालक की जल्दबाजी ने दो की जिंदगी छीन ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के चालक ने इतनी तेज रफ्तार में दूसरे ट्रक को ओवरटेक किया कि सामने डंपर देखकर भी गति पर नियंत्रिण नहीं रख सका और टकरा गया।