फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप से नदारद रहे 26 विभागों के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। ब्लॉक परिसर में बुधवार को सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराने के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 40 विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जानी थी लेकिन 26 विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए 152 ग्रामीणों ने आवेदन किए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ब्लॉकों में सभी विभागों के कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाए साथ ही उन्हें लाभान्वित कराया जाए। इसके बाद भी राजपुर में बुधवार को 26 विभागों के कर्मचारी नहीं पहुंचे। सबसे अधिक कृषि विभाग के स्टॉल में 27 शिकायतें दर्ज की गईं। ये सभी शिकायतें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने की थीं। इसमें आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
संचारी रोग, लघु सिंचाई, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, जिला अल्पसंख्यक कन्या योजना, विकलांग विभाग के कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। वन सेवा योजना में 4, सुमंगला योजना में 3, पिछड़ा वर्ग में 16 , समाज कल्याण में 6, अल्पसंख्यक में 40, स्वास्थ्य संबंधित 25, कृषि में 27, श्रम विभाग में 13 व जिला प्रोबेशन में 8 मिलाकर कुल 152 लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया। तत्काल हुई जांच में 70 पात्र पाए गए। बाकी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के बाद उन्हें सूचना दी जाएगी। बीडीओ ने ऊषा देवी ने बताया कि शिविर में न आने वाले विभागों के कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। कैंप का मकसद है लोगों को आसानी से योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार ने बीडीओ के साथ कैंप में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लेखाकार हृदय नारायण दीक्षित, एडीओ आईएसबी विवेक कटियार, वारिस, जीशान, फतेहबहादुर मिंटू, विनय कुमार, राजेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें