फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: किसानों के लिए बड़ी राहत, यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, माफ होंगे इतने करोड़ रुपये

Sun, 31 Dec 2023 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई जिले के छह हजार किसानों के लिए बड़ी राहत है। यूपी सरकार ने इन किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिले के उपभोक्ताओं पर अप्रैल से दिसंबर तक तीन करोड़ रुपये का बिल है। यह बिल माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क बिजली देने के निर्णय से छह हजार किसानों को लाभ मिलेगा। जिले के किसानों को तीन करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ होगा। वहीं ओटीएस योजना भी किसानों को राहत दे रही है।
विज्ञापन


शासन की ओर से किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई थी। इसके संबंध में विभाग को शासन के निर्देश का इंतजार था। शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इससे तहत निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को 31 मार्च 2023 के बाद बिजली बिल नहीं देना होगा। 

इससे पहले के बिल पर किसान 31 दिसंबर तक ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराके अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते है। जिले में विभागीय आंकड़ों के अनुसार 6035 निजी नलकूप कनेक्शन धारक हैं। जिन पर विभाग का 16.65 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। 
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार निजी नलकूप कनेक्शन धारकों से फिक्स चार्ज के रूप में 550 रुपये प्रतिमाह बिजली बिल लिया जाता है। जिले में 6035 उपभोक्ताओं का अप्रैल से दिसंबर तक तीन करोड़ रुपये का बिल है। इससे किसानों को काफी हद तक लाभ मिलेगा। 
Trending Videos

अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि जिन निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर पुराना बिल बकाया है। वह रविवार की देर शाम तक पंजीकरण कर ओटीएसए योजना के तहत छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 
विज्ञापन

यह है निजी नलकूप कनेक्शन धारक

विद्युत वितरण खंड प्रथम-2246
विद्युत वितरण खंड द्वितीय-1263
विद्युत वितरण खंड शाहाबाद-1874
विद्युत वितरण खंड संडीला-652
कुल             -6035
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें