फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पार करते समय डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली अंतर्गत विद्यालय से साइकिल से घर जा रही छात्रा को कानपुर झांसी हाईवे पार करते समय डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

छतेनी गांव के आसिद ने बताया कि उसकी बहन तौसीन बानो (15) पुत्री स्व. सलामत डोभा इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। मंगलवार को साइकिल से विद्यालय से घर लौट रही थी। डोभा लिंक रोड से आकर छतेनी गांव के सामने कानपुर झांसी हाईवे पार करते समय डंपर ने रौंद दिया। ग्रामीणों के घेराव करने पर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर सीओ प्रभात कुमार और देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा गया है। वहीं, डंपर को कब्जे में लिया गया है।
ऑटो रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के लश्गरी बाबा मजार के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर ऑटो रिक्शा पलट जाने से पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डिडौलिया बांगर गांव के अजय कुमार ने बताया कि गांव के गोविंद, अशोक कुमार, कालका, रामसनेही और गोविंद कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. प्रीती ने गंभीर हालत में गोविंद कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें