पुखरायां (कानपुर देहात)। अमरौधा नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ प्रभात कुमार जांच कर रहे हैं।
नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिभा गौतम ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार की शाम आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल होने जा रही थीं। उसी समय उनकी मां का फोन आ गया। फोन उठाने पर ईओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बाहर फेंक देने के लिए कहा। इस पर वह चैंबर में आ गईं। कुछ देर बाद ईओ स्टाफ के साथ पहुंचे और गालियां देने लगे। मारपीट की।
वहीं, ईओ का कहना है कि बोर्ड की मीटिंग में सभासदाें ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिए थे। उनका कहना था कि प्रतिमाह बोर्ड की बैठक बुलाई जाए तभी वह हस्ताक्षर करेंगे। जिससे नाराज होकर अध्यक्ष अपने चैंबर में चली गईं। इसके बाद कोई बात ही नहीं हुई मारपीट का आरोप गलत लगाया जा रहा है। मामले की जांच सीओ प्रभात कुमार कर रहे हैं। बताया कि दोनों पक्ष से जानकारी की जा रही है।