अपोलो अस्पताल के डॉक्टर ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर तीमारदार को पीट दिया। आरोप है कि मोबाइल भी लूट लिया। कर्नलगंज पुलिस ने डॉक्टर पर नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जांच कर रही है।
कानपुर के चुन्नीगंज स्थित अपोलो अस्पताल के डॉक्टर ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर तीमारदार को पीट दिया। आरोप है कि मोबाइल भी लूट लिया। कर्नलगंज पुलिस ने डॉक्टर पर नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
कर्नलगंज इंस्पेक्टर बलराम मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर ललौली निवासी सलमान का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को मरीज को डिस्चार्ज होना था। तीमारदार इब्राहिम के मुताबिक बुधवार रात आठ बजे वह अस्पताल पहुंचे।
हास्पिटल के अंदर आने जाने वाले रास्ते पर खड़े होने की वजह से डॉक्टर संदीप कटियार ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोप है कि संदीप कटियार व अस्पताल के आठ-दस कर्मचारियों ने मिलकर उनको पीट दिया। और 45 हजार रुपये व मोबाइल आदि लूट लिया। पुलिस ने बलवा, लूट, मारपीट आदि धाराओं में इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया है।