फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: दो पार्टियों ने झोंकी ताकत, भाजपा से स्वप्निल और सपा से राजू मैदान में

Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जून को मतदान होगा। 32 जिला पंचायत सदस्य सुबह 11 से तीन बजे तक अंग्रेजी में वन और टू लिखकर वरीयता के आधार पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
सपा से राजू दिवाकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को भाजपा और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। अलग-अलग स्थानों पर बैठक की। प्रत्याशियों के समर्थन वाले सदस्यों की संख्या और उनके प्रमाण पत्रों को जांचने के साथ ही रात भर सदस्यों की आवभगत होती रही। 
विज्ञापन


महानगर जनपद में भाजपा की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण की पुत्री स्वप्निल वरुण को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सपा से राजू दिवाकर चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने इस चुनाव में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। यही वजह है कि बसपा के जिला पंचायत सदस्यों को अपनी तरफ लाने के लिए चुनाव के एक दिन पहले तक जद्दोजहद चलती रही। 

पता चला है कि दोनों प्रत्याशियों की तरफ से अपने समर्थन वाले सदस्यों को पिछले करीब 15 दिनों से शहर के होटलों में रखकर उनकी आवभगत की जा रही है। इसी तरह कानपुर देहात में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, फिर भी वहां पर चुनाव को लेकर भाजपाई सक्रिय हैं।
विज्ञापन


यहां पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के छोटे भाई की पत्नी नीरज रानी चुनाव लड़ रही हैं। सपा की ओर से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव समाप्त होने के बाद ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें