फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brijesh Pathak: इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, निमार्णाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

Wed, 24 May 2023 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को इटावा जनपद के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निमार्णाधीन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और जिले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, पार्टी नेताओं और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जिले की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखने के लिए पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर बुधवार को करीब 11 बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरा। यहां से वह सीधे निर्माणाधीन 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को नवंबर तक हर हाल में हॉस्पिटल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें धन की किसी प्रकार को कोई कमी नहीं आने देंगे। यहां से वह सैफई ट्रामा सेंटर पहुंचे और कुछ देर निरीक्षण करने के बाद वह इटावा के लिए रवाना हो गए।
शहर में मलिन बस्ती मड़ैया शिवनरायन का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सुंदरपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें कि भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार जिले की व्यवस्थाएं देखने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इटावा पहुंचे।

विज्ञापन

विकास परियोजनाओं को लेकर भी समीक्षा बैठक 
डिप्टी सीएम करीब तीन घंटे तक जिले में रहे। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थितियां परखने के साथ ही विकास परियोजनाओं को लेकर भी समीक्षा बैठक की। वहीं जिला संगठन के साथ भी बैठक की। सूत्रों के अनुसार, इसमें उन्होंने नगर निकाय चुनाव में मिली करारी हार को लेकर भी मंथन किया है।

विवादों में रहता है जिला अस्पताल
जिला अस्पताल का विवादों से नाता काफी पुराना है। लगभग 20 दिन पहले इमरजेंसी के अंदर तक दलालों ने घुसपैठ की शिकायत हुई थी। एक मरीज बरगलाकर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा एक दलाल ने दिलवा दी थी, जबकि डॉक्टर ने तब तक दवा लिखी भी नहीं थी।

मेडिकल के नाम मांगे थे 1500
मेडिकल कराने के नाम पर वार्ड ब्वाय की ओर से 15 सौ रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया था। सीएमएस ने इस मामले में जांच बैठाई थी। उधर, कई बार ऑपरेशन कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के भी आरोप लग चुके हैं। अस्पताल में दवाओं की कमी भी एक समस्या है।

बिना रोक-टोक पहुंचते हैं एमआर
जिला अस्पताल में बिना रोक टोक के मेडिकल रिप्रेंजेटिव सुबह से ही डॉक्टरों के चैंबर में आ धमकते हैं। लिहाजा डॉक्टर बाहर की दवा लिखते हैं। अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर वाले मरीजों के हाथ में पर्चा लिए व्यक्ति को देखते ही आवाज लगाकर और हाथ के इशारे से बुलाने लगते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर निरीक्षण करने आए हैं। सब कुछ व्यवस्थित है, जो कमी दिखी उसे ठीक कराने के साथ साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टर दवाएं बाहर की न लिखें इसके निर्देश दिए हैं।  -डॉ. गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें