फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पंचतत्व में विलीन में हुईं समद्रा देवी, अभय राम यादव ने दी मुखाग्नि, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

Sat, 20 May 2023 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी का सैफई में निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की ताई की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समद्रा देवी (84 ) का शनिवार सुबह तीन बजे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

विज्ञापन

बता दें कि समद्रा देवी, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई और सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे।
अंतिम संस्कार का समय दोपहर के समय रखा गया। सपा अध्यक्ष भी सपरिवार सैफई पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

सैफई परिवार में पसरा शोक
जानकारी के मुताबिक, समद्रा देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज सैफई से ही चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। कल रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद पूरे सैफई परिवार में शोक पसर गया है।
विज्ञापन

घर से रवाना हुई अंतिम यात्रा
समद्रा देवी जी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें