फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मंदाकिनी किनारे भी अमृत योजना के तहत बनाया जाए रिवर फ्रंट, बुन्देली सेना ने मुख्यमंत्री से की मांग

Sun, 10 Oct 2021 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

प्रदेश की 32 छोटी बड़ी नदियों के सामने रिवर फ्रंट विकसित करने की सरकार की योजना है। बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मंदाकिनी रिवर फ्रंट बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
चित्रकूट: मंदाकिनी नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत योजना के तहत प्रदेश के 32 जिलों में नदियों के किनारे रिवर फ्रंट बनने हैं। स्थानीय समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री से मंदाकिनी किनारे भी रिवर फ्रंट बनाए जाने की मांग की है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शासन ने नदियों के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की जिम्मेदारी मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को दी है।
विज्ञापन


बताया कि प्रदेश की 32 छोटी बड़ी नदियों के सामने रिवर फ्रंट विकसित करने की सरकार की योजना है। इसी योजना के तहत मंदाकिनी नदी किनारे भी रिवर फ्रंट विकसित किया जाना चाहिए। इससे पर्यटन को लाभ मिलेगा। बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मंदाकिनी रिवर फ्रंट बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें