फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रीटमेंट प्लांट पर 45 लाख का जुर्माना, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जारी करेगा नोटिस

Sun, 10 Oct 2021 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एक सप्ताह से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम जाजमऊ में संचालित ट्रीटमेंट प्लांट और निर्माणाधीन प्लांट की जांच कर रही है। पहली टीम सात से नौ अक्तूबर तक यहां रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : DavidOrr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिनगवां में पांडु नदी के किनारे संचालित ट्रीटमेंट प्लांट के मानक के अनुरूप काम नहीं करने पर 45 लाख का जुर्माना लगाया है। जुर्माने का नोटिस 11 को जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने जाजमऊ में निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से गंगा किनारे संचालित दूसरे ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 21 करोड़ लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला बिनगवां प्लांट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से प्रदूषित पानी गंगा में जा रहा है।

इस पर उन्होंने बोर्ड को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर ने बताया कि यदि जुर्माने के बाद भी व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो संचालन करने वाली कंपनी एसजीपीजी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


एनएमसीजी की टीम कर रही निगरानी
एक सप्ताह से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम जाजमऊ में संचालित ट्रीटमेंट प्लांट और निर्माणाधीन प्लांट की जांच कर रही है। पहली टीम सात से नौ अक्तूबर तक यहां रही। अब दूसरी टीम आई है, जो दो दिन तक यहां रहकर गंगा और उसके किनारे संचालित ट्रीटमेंट प्लांट की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें