फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: वरीक्षा-गोदभराई कर...रखी पांच लाख की मांग, फिर शादी से किया इनकार, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kannauj Crime: इंदरगढ़ थाना के एक गांव में शादी तय होने में दूल्हा पक्ष ने वरीक्षा-गोदभराई की। इसके बाद अचानक पांच लाख रुपये की मांग रख दी। साथ ही, शादी करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष ने वरीक्षा रस्म की अदायगी की। वर पक्ष ने गोदभराई रस्म के दिन तय रकम से अधिक पांच लाख रुपये की मांग करते हुए शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित वधू पक्ष की ओर से तहरीर मिली है।

विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी प्रदीप के साथ शादी तय की थी।
पिछले साल अक्टूबर माह में वरीक्षा की रस्म की अदायगी कर गोदभराई कार्यक्रम की तारीख तय की गई थी। गोदभराई के दिन प्रदीप के पिता सुरेशचंद्र तय दहेज से पांच लाख रुपये अधिक की मांग करने लगे। मना करने पर शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच कर होगी आगे की कार्रवाई
मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस को प्रदीप, सुरेशचंद्र, गोविंद व मीना के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें