कानपुर के घाटमपुर सजेती थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग के दीवान के भाई का शव घर के अंदर संदिग्धावस्था में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर मार डाला और फिर हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मवई निवासी अभिषेक शर्मा आबकारी विभाग में दीवान के पद पर कानपुर में तैनात हैं। गांव में मां उमा देवी, छोटा भाई विवेक (25) व अन्य परिजन रहते हैं। विवेक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह नौ बजे घर से पड़ोस में रहने वाले युवकों के साथ बाइक से घाटमपुर फार्म भरने गया था। मां उमा देवी का आरोप है कि इस दौरान विवेक को शराब पिलाई गई।