शिशुपाल की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के जमुआं गांव के बाहर युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जमुआं गांव के रज्जन बाबू ने पुलिस को बताया कि बेटा शिशुपाल उर्फ भोले सिंह (35) का सोमवार सुबह पड़ोसी कुलदीप से झगड़ा हो गया। कुलदीप की पत्नी रीता ने उसकी पिटाई की और उसका पति वीडियो बना रहा था।
सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची लेकिन बेटा वहां से चला गया। आरोप है कि कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन की गई तो उसका शव गांव के बाहर खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला।
थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने तीन लोगों पर हत्या करने की तहरीर दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।