फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल से निकल रहा है गरम पानी, बना कौतूहल

विज्ञापन
बुधौली गांव में सबमर्सिबल से निकलता गर्म पानी देखते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। बुधौली गांव में शिक्षक के घर लगे सबमर्सिबल से काफी गर्म पानी निकल रहा है। इसकी चर्चा होते ही शिक्षक के घर रोज भीड़ उमड़ रही है। एसडीएम के निर्देश पर पानी का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधौली गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक विजय कृष्ण गोस्वामी के घर में लगे सबमर्सिबल से गरम पानी निकल रहा है। शिक्षक ने बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने घर में हैंडपंप लगवाया था।
कुछ साल पहले हैडपंप में ही सबमर्सिबल लगवा दिया। इसी मई में अचानक गुनगुना पानी निकलने लगा। चार महीने में पानी और गरम होता गया। अब निकलने वाला पानी इतना गर्म है कि तुरंत उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी पर सोमवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने लेखपाल रामचंद्र पटेल को पड़ताल के लिए शिक्षक के घर भेजा। एसडीएम ने बताया कि पानी का नमूना संकलित कराया गया है। इसे जांच के लिए भूगर्भ विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें