फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 27 Jul 2022 01:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवक का शव नीम के पेड़ में अंगोछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी रतनपुर में अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह नीम के पेड़ से लटकता मिला। शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

कानपुर देहात के रूरा निवासी मेवालाल का बेटा सोनू (30) पनकी रतनपुर की डूडा कॉलोनी में अपने ससुराल में रहकर निर्माणाधीन पावर प्लांट में मजदूरी करता था। पत्नी सोनी , बेटी के साथ गांव में ही रहती है। सोमवार सुबह सोनू काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा।
मंगलवार सुबह सोनू का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जवाहरपुरम इलाके में नीम के पेड़ से गमछे के सारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मैं मृतक की जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर संपर्क कर बहनोई सतीश कुमार को घटना की जानकारी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें